सलामान के फैंस निराश, शाम में आयी चेहरे पर रोनक

Published at :06 May 2015 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
सलामान के फैंस निराश, शाम में आयी चेहरे पर रोनक

खगडि़या: बुधवार को हिट एंड रन केस में मुंबई के सेशन कोर्ट से जैसे ही फैसला आया वैसे ही सलमान खान के फैंस में मायुसी छा गयी. हालांकि देर शाम सलमान को दो दिनों की राहत मिलने की खबर ने ऐसे लोगों के चेहरे फिर से खिल उठे. इस संबंध में सलमान खान के फेन […]

विज्ञापन

खगडि़या: बुधवार को हिट एंड रन केस में मुंबई के सेशन कोर्ट से जैसे ही फैसला आया वैसे ही सलमान खान के फैंस में मायुसी छा गयी. हालांकि देर शाम सलमान को दो दिनों की राहत मिलने की खबर ने ऐसे लोगों के चेहरे फिर से खिल उठे.

इस संबंध में सलमान खान के फेन सुशांत, मुन्ना कुमार, संजय वैश्य, अनिश कुमार, रूपेश कुमार आदि ने बताया कि सलामन के पक्ष को कोर्ट में दरकिनार कर दिया गया. सलमान कई अच्छे काम भी कर रहे हैं. ऐसे में कोर्ट को उनके पक्ष को जरूर सुनना चाहिए था. सलमान खान शुरू से ही कहते आ रहे हैं कि जिस समय घटना हुई.

वे खुद गाड़ी नहीं चला रहे थे. इसके अलावा उन्होंने पीडि़तों को 19 लाख रुपये दिये जाने की बात भी कही. लेकिन कोर्ट ने इस बात को साफ दरकिनार कर दिया गया. लोगों ने बताया कि हाई कोर्ट से उनलोगों को उम्मीद है कि सलमान को राहत मिल जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन