72 00 गरीबों को इस वर्ष मिलेगा आशियाना

खगडि़या. इंदिरा आवास योजना के तहत इस वित्तीय वर्ष 15-15 में 72 सौ 36 गरीबों के आशियाने बनेंगे. जिले में इस वित्तीय वर्ष में इतने लोगों को इंदिरा आवास योजना का लाभ देने का लक्ष्य रखा गया है. पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष योजना के लक्ष्य में वृद्धि की गयी है. डीडीसी अब्दुल […]
खगडि़या. इंदिरा आवास योजना के तहत इस वित्तीय वर्ष 15-15 में 72 सौ 36 गरीबों के आशियाने बनेंगे. जिले में इस वित्तीय वर्ष में इतने लोगों को इंदिरा आवास योजना का लाभ देने का लक्ष्य रखा गया है. पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष योजना के लक्ष्य में वृद्धि की गयी है. डीडीसी अब्दुल बहाव अंसारी के मुताबिक इस वित्तीय वर्ष के लक्ष्य में 10 प्रतिशत की वृद्धि की गयी है. सदर प्रखंड में 1664 लोगों को प्रतीक्षा सूची के आधार पर योजना का लाभ देने का लक्ष्य रखा गया है. अलौली प्रखंड में सर्वाधिक 1847 गरीबों को इस वित्तीय वर्ष में योजना का लाभ दिया जायेगा. बेलदौर प्रखंडमें 918, गोगरी प्रखंड में 946, चौथम प्रखंड में 770, परबत्ता प्रखंड में 754 तथा मानसी प्रखंड में 421 लोगों को योजना का लाभ देने का लक्ष्य है. 11 एसटी जाति को भी योजना का लाभ देने का लक्ष्य है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










