प्रधान सहायक को मिला टास्क

Published at :05 May 2015 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
प्रधान सहायक को मिला टास्क

खगडि़या. सभी प्रखंडों के प्रधान सहायकों को राशन कार्ड की शुल्क की राशि तथा कल्याण विभाग द्वारा भेजी गयी छात्रवृत्ति राशि का वितरण की उपयोगिता प्रमाण पत्र जिला स्तर पर भेजने का निर्देश दिया गया है. मंगलवार को डीएसओ सह प्रभारी स्थापना उपसमाहर्ता डीएन झा की अध्यक्षता में सभी कार्यालयों के प्रधान सहायकों की बैठक […]

विज्ञापन

खगडि़या. सभी प्रखंडों के प्रधान सहायकों को राशन कार्ड की शुल्क की राशि तथा कल्याण विभाग द्वारा भेजी गयी छात्रवृत्ति राशि का वितरण की उपयोगिता प्रमाण पत्र जिला स्तर पर भेजने का निर्देश दिया गया है. मंगलवार को डीएसओ सह प्रभारी स्थापना उपसमाहर्ता डीएन झा की अध्यक्षता में सभी कार्यालयों के प्रधान सहायकों की बैठक हुई. जिसमें श्री झा ने सभी प्रखंडों को राशन कार्ड की राशि व छात्रवृत्ति राशि वितरण का उपयोगिता प्रमाण पत्र देने का निर्देश दिया. बैठक में उन्होंने सीडब्लूजेसी, एमजेसी , मानवाधिकार लोकायुक्त ,आरटीआइ से संबंधित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करने का निर्देश दिया. मौके पर डीएसओ ने सभी प्रधान सहायकों को समय पर कार्यालय आने तथा अन्य कर्मियों के भी कार्यालय ससमय आने की व्यवस्था लागू करने एवं समय समाप्ति के पश्चात ही कार्यालय छोड़ने का निर्देश दिया. मौके पर सभी प्रधान सहायकों को विभिन्न कार्य से कार्यालय आने वाले आम लोगों के साथ दोस्ताना व्यवहार अपनाने व ससमय उनके कार्यों का निष्पादन करने की भी सलाह दी. मौके पर कार्यालय अधीक्षक सहित कई कार्यालयों के प्रधान सहायक उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन