इलाज के दौरान युवक की मौत, हंगामा

Published at :05 May 2015 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
इलाज के दौरान युवक की मौत, हंगामा

मृतक परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज के दौरान लापरवाही बरतने का आरोप लगायाफोटो है. 9 मेंकैप्सन: हंगामा करते मृतक के परिजन प्रतिनिधि, खगडि़या स्थानीय स्टेशन रोड स्थित उर्मिला नर्सिंग होम में इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गयी. युवक की मौत के बाद मृतक के परिजनों ने हंगामा किया. हंगामा की सूचना पर […]

विज्ञापन

मृतक परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज के दौरान लापरवाही बरतने का आरोप लगायाफोटो है. 9 मेंकैप्सन: हंगामा करते मृतक के परिजन प्रतिनिधि, खगडि़या स्थानीय स्टेशन रोड स्थित उर्मिला नर्सिंग होम में इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गयी. युवक की मौत के बाद मृतक के परिजनों ने हंगामा किया. हंगामा की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया. मृतक परिजनों ने इलाज के दौरान लापरवाही बरतने का आरोप लगाया. जानकारी के अनुसार बेलदौर थाना क्षेत्र के पनसलवा गांव निवासी 28 वर्षीय रंजीत राम इलाज के लिए उर्मिला नर्सिंग होम पहुंचा, जहां उसकी मौत हो गयी. इसके बाद आक्रोशित परिजनों में हंगामा शुरू कर दिया. पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ. मृतक के पिता द्वारा चिकित्सक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया अपनायी जा रही है. इधर, डॉ विकास ने बताया कि मरीज अंतिम स्थिति में क्लिनिक पहुंचा था. इलाज शुरू करने से पहले ही उसकी मौत हो गयी .

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन