नियोजित शिक्षकों ने निकाला आक्रोश रैली

Published at :04 May 2015 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
नियोजित शिक्षकों ने निकाला आक्रोश रैली

सरकार के खिलाफ की नारेबाजीसमान काम के लिए मिले समान वेतनखगडि़या. नियोजित शिक्षकों ने समान काम के लिए समान वेतन की मांग को लेकर राज्य सरकार के विरुद्ध आक्रोश रैली निकाली, जिसका नेतृत्व बिहार राज्य पंचायत प्रखंड नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजय कुमार यादव ने किया. रैली कोसी कॉलेज परिसर में निकल कर […]

विज्ञापन

सरकार के खिलाफ की नारेबाजीसमान काम के लिए मिले समान वेतनखगडि़या. नियोजित शिक्षकों ने समान काम के लिए समान वेतन की मांग को लेकर राज्य सरकार के विरुद्ध आक्रोश रैली निकाली, जिसका नेतृत्व बिहार राज्य पंचायत प्रखंड नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजय कुमार यादव ने किया. रैली कोसी कॉलेज परिसर में निकल कर राजेंद्र चौक होते हुए बापू मध्य विद्यालय, बलुवाही पहुंची. इस दौरान शिक्षकों ने सरकार खिलाफ नारेबाजी की. जिलाध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि जब तक वेतनमान लागू नहीं की जाती तब तक हड़ताल जारी रहेगा. वहीं संघ के सचिव मो अस्फाक खान ने कहा कि हमारी मांगे पूरी नहीं होगी तो आंदोलन को ओर भी तेज किया जायेगा. मौके पर मनोज कुमार, गीता गुप्ता, सुनील कुमार मिश्र, संगीता कुमारी, उपाध्यक्ष विभूति कुमार, कोषाध्यक्ष मीनू कुमारी, अरविंद राम आदि मौजूद थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजय कुमार ने की .

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन