अग्निकांड पीडि़तों का हाल जानने पहुंचीं विधायक

खगडि़या : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मथार पंचायत के इंग्लिश टोला में आग लगने से 43 घर जल कर राख हो गये थे. रविवार को सदर विधायक पूनम देवी यादव ने अग्नि कांड पीडि़तों का हाल चाल जाना. उन्होंने सभी पीडि़तों को सहायता दिये जाने की बात कही. इस अवसर पर उन्होंने पीडि़त परिवारों के […]
खगडि़या : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मथार पंचायत के इंग्लिश टोला में आग लगने से 43 घर जल कर राख हो गये थे. रविवार को सदर विधायक पूनम देवी यादव ने अग्नि कांड पीडि़तों का हाल चाल जाना. उन्होंने सभी पीडि़तों को सहायता दिये जाने की बात कही. इस अवसर पर उन्होंने पीडि़त परिवारों के बीच राहत सामग्री का भी वितरण किया. विधायक ने प्रति परिवार के लोगों के बीच चूड़ा, शक्कर व साड़ी का वितरण किया. अंचलाधिकारी प्रदीप कुमार सिन्हा रविवार को भी गांव में कैंप किये रहे.
उन्होंने बताया कि पीडि़तों की सूची तैयार कर हर प्रकार से राहत का वितरण किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि इंग्लिश टोला मंडल टोला के मोती मंडल, असरफी मंडल, भोला मंडल, रंजन मंडल सहित 43 लोगों के घर आग लग जाने के कारण जल कर राख हो गये हैं. सभी पीडि़त लोगों को चूड़ा, व शक्कर उपलब्ध करा दिया गया है. मौके पर विधायक के साथ राकेश पासवान शास्त्री, विनय कुमार, विनय कुमार वरूण आदि लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










