राहत कोष में एक दिन का वेतन जमा करेंगे

अनिश्चितकालीन हड़ताल की तैयारी को शिक्षकों ने की बैठकफोटो है 13 मेंकैप्सन: बैठक में भाग लेते शिक्षक खगडि़या. समान काम के लिए समान वेतन की मांग को लेकर जिले की शिक्षा व्यवस्था बेपटरी हो रही है. अब सोमवार से जिला प्राथमिक शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की तैयारी कर लिये हैं. […]
अनिश्चितकालीन हड़ताल की तैयारी को शिक्षकों ने की बैठकफोटो है 13 मेंकैप्सन: बैठक में भाग लेते शिक्षक खगडि़या. समान काम के लिए समान वेतन की मांग को लेकर जिले की शिक्षा व्यवस्था बेपटरी हो रही है. अब सोमवार से जिला प्राथमिक शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की तैयारी कर लिये हैं. हड़ताल को लेकर शनिवार को शिक्षक संघ कार्यालय में जिला प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता मनोज कुमार ने की. बैठक में भाग ले रहे संघ के प्रधान सचिव राकेश रोशन ने अनिश्चितकालीन हड़ताल से संबंधित संघ के विचार को रखा. बैठक को वरीय उपाध्यक्ष मो सरवर इमाम, गीता गुप्ता, महावीर दास, रुस्तम अली, मो फैज, चंद्रशेखर यादव आदि ने संबोधित किया. सर्वसम्मति से सभी शिक्षकों ने निर्णय लिया कि भूकंप पीडि़तों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के सभी सदस्य एक-ए दिन का वेतन जमा करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










