पथ निर्माण अभियंता पर लगा अर्थदंड

खगड़िया. अस्पताल रोड के सड़क की चौड़ाई नहीं बताने के कारण राज्य सूचना आयोग ने पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता पर 25 हजार रुपये अर्थदंड लगाया है. वार्ड संख्या 20 निवासी पंकज कुमार ने आरटीआइ के तहत पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता से अस्पताल रोड की चौड़ाई व सड़क चौड़ीकरण के लिए किस […]
वार्ड संख्या 20 निवासी पंकज कुमार ने आरटीआइ के तहत पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता से अस्पताल रोड की चौड़ाई व सड़क चौड़ीकरण के लिए किस तिथि को जिला भू अजर्न कार्यालय में अधिसूचना या कागजात भेजी गयी थी. इसकी सूचना मांगी थी. आवेदक ने दो वर्ष पूर्व ही यह सूचना मांगी थी. उल्लेखनीय है कि इन दिनों अस्पताल रोड में बने कई मकानों को चिह्न्ति किया गया है. जिसमें कुछ को तोड़ा भी जा चुका है.
सड़क की जमीन में घर होने के आधार पर पूर्व से बने दर्जनों मकानों को चिह्न्ति किया गया है. फिर यहां सड़क का निर्माण कराया जायेगा. खास बात यह है कि लोगों के घरों को तोड़ा तो जा रहा है, लेकिन जिस विभाग का यह सड़क है उस विभाग के अधिकारी सड़क की चौड़ाई की जानकारी नहीं दे रहे है. अस्पताल रोड की चौड़ाई 40 फिट है. इस सड़क की जमीन जिला परिषद खगड़िया ने पीडब्लूडी को हस्थानांतरित किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










