महाधिवेशन की तैयारी को लेकर हुई बैठक

खगडि़या. मंगलवार को हिंदी भाषा साहित्य परिषद के कार्यकारिणी समिति की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता रामदेव पंडित राजा ने की. बैठक मे सर्वसम्मति से परिषद के 14 वें महाधिवेशन गोपाल सिंह नेपाली स्मृति पर्व के लिए स्वागताध्यक्ष के पद पर डॉ कविता परवाना को चुना गया. 23 -24 मई को यह आयोजित होनी वाली महाधिवेशन […]
खगडि़या. मंगलवार को हिंदी भाषा साहित्य परिषद के कार्यकारिणी समिति की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता रामदेव पंडित राजा ने की. बैठक मे सर्वसम्मति से परिषद के 14 वें महाधिवेशन गोपाल सिंह नेपाली स्मृति पर्व के लिए स्वागताध्यक्ष के पद पर डॉ कविता परवाना को चुना गया. 23 -24 मई को यह आयोजित होनी वाली महाधिवेशन कोसी कॉलेज परिसर में होगी. जिसमें बिहार के अलावा अन्य छह राज्य राजस्थान, महाराष्ट्र, झारखंड, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक ,हरियाणा प्रांत के कवि व साहित्यकार भाग लेंगे. बैठक में गोपाल सिंह नेपाली पर केंद्रित कोशिकी 52 की प्रगति पर चर्चा की गयी. बैठक में विंदेश्वरी प्रसाद ठाकुर, अशोक कुमार चौधरी, अणिमा रानी, डॉ कविता परवाना, डॉ कपिल देव महतो, कैलाश झा किंकर, प्रो चंद्रिका प्रसाद सिंंह विभाकर ,शंकरानंद ,रंजीत साहु, सुमन शेखर मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










