मांगों को लेकर गृह रक्षकों ने दिया धरना

फोटो है 4 में कैप्सन : धरना पर बैठे गृह रक्षक खगडि़या. विभिन्न मांगों के समर्थन में बुधवार को बिहार गृह रक्षा वाहिनी संघ ने एक दिवसीय धरना दिया. संघ के सचिव कौशल किशोर यादव ने बताया कि गृह रक्षा वाहिनी की सरकार अनदेखी कर रही है. गृह रक्षा वाहिनी के सिपाही द्वारा सामान्य रूप […]
फोटो है 4 में कैप्सन : धरना पर बैठे गृह रक्षक खगडि़या. विभिन्न मांगों के समर्थन में बुधवार को बिहार गृह रक्षा वाहिनी संघ ने एक दिवसीय धरना दिया. संघ के सचिव कौशल किशोर यादव ने बताया कि गृह रक्षा वाहिनी की सरकार अनदेखी कर रही है. गृह रक्षा वाहिनी के सिपाही द्वारा सामान्य रूप से बिहार पुलिस की तरह ड्यूटी ली जाती है. लेकिन शुरू से अब तक गृह रक्षा वाहिनी के सिपाही उपेक्षित हैं. इन्हें ससमय मानदेय नहीं मिलने के कारण परिवार की आर्थिक स्थिति चरमराने लगती है. उन्होंने बताया कि गृह रक्षकों को समान काम के लिए समान वेतन के तहत नियुक्ति कर वेतनमान का निर्धारण करने तथा मेडिकल सुविधा मुहैया कराने की मांग किया है. उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता रंजन कुमार ने किया. जबकि धरना में उपस्थित अजय कुमार मिश्र, विवेकानंद यादव, देश बंधु आजाद के अलावे राजेश कुमार सदा एवं सुभाष चंद्र जोशी ने नैतिक समर्थन किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










