भवन निर्माण का मामला उठा विधानसभा में

Published at :07 Apr 2015 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
भवन निर्माण का मामला उठा विधानसभा में

खगडि़या. सदर विधायक सह महिला बाल विकास समिति की सभापति पूनम देवी यादव ने मंगलवार को विधानसभा में गोगरी प्रखंड के मुश्कीपुर पंचायत के उर्दू कन्या मध्य विद्यालय के अधूरे भवन निर्माण का मामला उठाया. विधायक ने अर्द्धनिर्मित भवन को पूर्ण कराने का मांग सरकार से की. इसके जवाब में विभागीय मंत्री बिहार शिक्षा परियोजना […]

विज्ञापन

खगडि़या. सदर विधायक सह महिला बाल विकास समिति की सभापति पूनम देवी यादव ने मंगलवार को विधानसभा में गोगरी प्रखंड के मुश्कीपुर पंचायत के उर्दू कन्या मध्य विद्यालय के अधूरे भवन निर्माण का मामला उठाया. विधायक ने अर्द्धनिर्मित भवन को पूर्ण कराने का मांग सरकार से की. इसके जवाब में विभागीय मंत्री बिहार शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा राज्य कार्यालय से कार्यपालक अभियंता को भेजकर इसकी जांच कराने की बात कही गयी. एक माह के अंदर जांच कराकर अग्रेत्तर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया. इसके अलावा भी विधायक ने सदर प्रखंड के कासिमपुर पंचायत के ग्राम मधुआ, वार्ड नं0-8 के 25 घरों में शीघ्र विद्युतीकरण करने के लिए सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया. इसके साथ ही मानसी प्रखंड के बलहा पंचायत के ग्राम छोटी बलहा स्थित मध्य विद्यालय छोटी बलहा को उच्च विद्यालय में उत्क्रमित करने की मांग की. विधायक ने मानसी प्रखंड के खुटिया ग्राम में 8 पोल और एक किलोमीटर विद्युत तार उपलब्ध करा कर खुटिया में बंद पड़े लाइन को चालू कराने का भी मामला उठाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन