सामुदायिक भवन से अतिक्रमण हटा

Published at :06 Apr 2015 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
सामुदायिक भवन से अतिक्रमण हटा

अलौली. भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र हरिपुर के पास पूर्व से बने सामुदायिक भवन को ग्रामीण चुनचुन झा द्वारा अतिक्रमण कर लिये जाने के बाद ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से शिकायत की थी. ग्रामीणों की शिकायत के बाद अनुमंडल पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी के निर्देशपर प्रतिनियुक्त पदाधिकारी अंचल निरीक्षक गणेश चौधरी ने पुलिस बल के […]

विज्ञापन

अलौली. भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र हरिपुर के पास पूर्व से बने सामुदायिक भवन को ग्रामीण चुनचुन झा द्वारा अतिक्रमण कर लिये जाने के बाद ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से शिकायत की थी. ग्रामीणों की शिकायत के बाद अनुमंडल पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी के निर्देशपर प्रतिनियुक्त पदाधिकारी अंचल निरीक्षक गणेश चौधरी ने पुलिस बल के साथ सोमवार को स्थल पर पहुंच कर सामुदायिक भवन को अतिक्रमण मुक्त कराया. साथ ही सभी कमरे में सरकारी ताला लगा दिया. सीआइ ने बताया कि हरिपुर के सामुदायिक भवन को चुनचुन झा के अतिक्रमण से मुक्त करवा दिया गया है. उक्त अवसर पर थाना के एएसआइ तृत्ती नारायण पुलिस बल व ग्रामीण उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन