हो सकती है दो सीओ के विरुद्ध रिपोर्ट

खगडि़या. योजना मद की राशि खर्च नहीं करने के कारण दो सीओ के विरुद्ध कार्रवाई की अनुशंसा की जा सकती है. सूत्रों के मुताबिक अलौली तथा सदर सीओ के विरुद्ध एडीएम एमएच रहमान, वरीय पदाधिकारी को रिपोर्ट कर सकते हैं. ऑपरेशन दखल दहानी के लिए दोनों अंचल के सीओ को 10-10 हजार रुपये उपआवंटित किये […]
खगडि़या. योजना मद की राशि खर्च नहीं करने के कारण दो सीओ के विरुद्ध कार्रवाई की अनुशंसा की जा सकती है. सूत्रों के मुताबिक अलौली तथा सदर सीओ के विरुद्ध एडीएम एमएच रहमान, वरीय पदाधिकारी को रिपोर्ट कर सकते हैं. ऑपरेशन दखल दहानी के लिए दोनों अंचल के सीओ को 10-10 हजार रुपये उपआवंटित किये गये थे. इस राशि से पंचायत स्तर पर शिविर का आयोजन करना तथा दखल दहानी शिविर का प्रचार-प्रसार कराना था. राशि खर्च करने की जगह इन दोनों सीओ ने वित्तीय वर्ष 14-15 के अंत में इसे वापस कर दिया. यानी एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम के प्रचार प्रसार में राशि खर्च नहीं की गयी. इसी तरह शहरी क्षेत्र में भूमिहीन एससी /एसटी के सर्वेक्षण के लिए भी 45 हजार रुपये दिये गये थे. गोगरी में तो 25 हजार रुपये खर्च हुये, जबकि सदर अंचल ने 45 हजार रुपये सरेंडर कर दिया. इसे जिला स्तर पर काफी गंभीरता से लिया गया है. सूत्र की मानें, तो इन दोनों सीओ से स्पष्टीकरण पूछते हुए विभाग को प्रतिवेदित किया जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










