धार में बनाया जा रहा है समुदायिक भवन

फोटो है 2 में कैप्सन : धार में बनाया जा रहा सामुदायिक भवन महेशखंूट. गोगरी प्रखंड के मैरा पंचायत में बीआरजीएफ योजना के तहत लछमिनियां, रब्बीवारी, बदिया तथा छोटीमैरा में सामुदायिक भवन धार में ही बनाया जा रहा है. ग्रामीण बबलु यादव, बलराम कुमार, निरंजन मुनी, जियालाल यादव आदि का कहना है कि भवन का […]
फोटो है 2 में कैप्सन : धार में बनाया जा रहा सामुदायिक भवन महेशखंूट. गोगरी प्रखंड के मैरा पंचायत में बीआरजीएफ योजना के तहत लछमिनियां, रब्बीवारी, बदिया तथा छोटीमैरा में सामुदायिक भवन धार में ही बनाया जा रहा है. ग्रामीण बबलु यादव, बलराम कुमार, निरंजन मुनी, जियालाल यादव आदि का कहना है कि भवन का निर्माण जनहित को ध्यान में रख कर नहीं किया जा रहा है. इसको लेकर ग्रामीणों में खासी नाराजगी है. लोगों का कहना है कि एक भवन लगभग पांच लाख रुपये की लागत से बनाया जाता है. जब कि इस पंचायत में पूर्व से ही चार सामुदायिक भवन बने हुए हंै. उसके बाद चार जगह धार में भवन बना कर सरकार कि बीस लाख रुपये को पानी में बहया जा रहा है. जिसमें साल के पांच माह पानी ही रहेगा. लछमिनियां में गांव से हटकर बहियार व धार में बनाया जा रहा भवन बनने के साथ ही टूट कर गिरने लगा है. इसका उपयोग असामाजिक तत्व करेंगे. जब भवन बनने कि स्वीकृति बीडीओ ने दी, तो भवन निर्माण स्थल कि जांच क्यांे नहीं करायी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










