2.8 लाख पशुओं को लगेगा टीका

Published at :05 Apr 2015 8:33 AM (IST)
विज्ञापन
2.8 लाख पशुओं को लगेगा टीका

खगड़िया: जिले के 2 लाख 80 हजार गाय भैंस एवं बछड़ों को रोग से बचाव के लिए एफएमडीसीपी का टीका लगाया जायेगा. इससे पशुओं में होने वाले खुड़हा एवं मुंह पका रोग (भंझहा) से बचाया जा सकेगा. हाल के दिनों में इस रोग से जिले के कई पशु प्रभावित हुए हैं. इन पशुओं के साथ […]

विज्ञापन
खगड़िया: जिले के 2 लाख 80 हजार गाय भैंस एवं बछड़ों को रोग से बचाव के लिए एफएमडीसीपी का टीका लगाया जायेगा. इससे पशुओं में होने वाले खुड़हा एवं मुंह पका रोग (भंझहा) से बचाया जा सकेगा. हाल के दिनों में इस रोग से जिले के कई पशु प्रभावित हुए हैं.

इन पशुओं के साथ साथ अन्य सभी पशुओं को इस रोग अति संक्रामक बीमारी से बचाने के लिए जिले के सभी पंचायतों में पशुओं को एफएमडीसीपी का टीका लगाया जायेगा.

जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ देवकी नंदन प्रसाद ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मी, पशुपालन के घर घर जाकर उनसे पशुओं को टीका लगायेंगे. उन्होंने कहा कि गर्भवती तथा दो माह से कम उम्र वाले बछड़ों को यह टीका नहीं लगाया जायेगा. एक बार टीका लगाने के बाद किसी भी पशु को यह बीमारी 1 वर्ष तक नहीं होता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन