एसडीओ ने किया डीलर की अनुज्ञप्ति रद्द

Published at :04 Apr 2015 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
एसडीओ ने किया डीलर की अनुज्ञप्ति रद्द

खगडि़या. सदर एसडीओ सुनील ने चौथम प्रखंड के डीलर वीरेंद्र साह की अनुज्ञप्ति रद्द कर दिया है. तथा इनके दुकान से खाद्यान्न एवं किरासन का उठाव करने वाले उपभोक्ताओं को समीप के डीलर से टैग करने का निर्देश दिया है. जानकारी के मुताबिक बीते 12 फरवरी को मानसी थाना क्षेत्र के अमनी ढ़ाला के समीप […]

विज्ञापन

खगडि़या. सदर एसडीओ सुनील ने चौथम प्रखंड के डीलर वीरेंद्र साह की अनुज्ञप्ति रद्द कर दिया है. तथा इनके दुकान से खाद्यान्न एवं किरासन का उठाव करने वाले उपभोक्ताओं को समीप के डीलर से टैग करने का निर्देश दिया है. जानकारी के मुताबिक बीते 12 फरवरी को मानसी थाना क्षेत्र के अमनी ढ़ाला के समीप ट्रैक्टर को जब्त किया गया था. जिस पर सौ क्विंटल से अधिक गेहूं एवं चावल लदा हुआ था. ड्राइवर से पूछे जाने पर इन्होंने बताया कि उक्त खाद्यान्न डीलर वीरेंद्र साह का है, जिसके बाद चौथम एमओ ने उक्त डीलर के विरुद्ध मानसी थाना में प्राथमिक दर्ज करायी थी. साथ में डीलर से स्पष्टीकरण भी मांगा था. डीलर ने मांगे गये स्पष्टीकरण का जवाब नहीं दिया. जिसके बाद एसडीओ ने डीलर श्री साह की अनुज्ञप्ति को रद्द कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन