पूर्व विधायक पर धोखाधड़ी कर जमीन लिखाने का आरोप

Published at :04 Apr 2015 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्व विधायक पर धोखाधड़ी कर जमीन लिखाने का आरोप

इंट्रो: पूर्व विधायक रणवीर यादव पर फर्जी तरीके से जमीन रजिस्ट्री कराने के मामले में गोपाल कृष्ण ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. गोपाल का आरोप है कि पूर्व विधायक ने रजिस्टार के समक्ष फर्जी व्यक्ति को खड़ा कर उसकी जमीन हड़प ली है.चित्रगुप्तनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज पूर्व विधायक ने आरोप को बताया बेबुनियादप्रतिनिधि, खगडि़या. […]

विज्ञापन

इंट्रो: पूर्व विधायक रणवीर यादव पर फर्जी तरीके से जमीन रजिस्ट्री कराने के मामले में गोपाल कृष्ण ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. गोपाल का आरोप है कि पूर्व विधायक ने रजिस्टार के समक्ष फर्जी व्यक्ति को खड़ा कर उसकी जमीन हड़प ली है.चित्रगुप्तनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज पूर्व विधायक ने आरोप को बताया बेबुनियादप्रतिनिधि, खगडि़या. पूर्व विधायक रणवीर यादव पर धोखाधड़ी कर जमीन लिखा लेने का मामला चित्रगुप्तनगर थाने में दर्ज किया गया है. छात्र राजद नेता गोपाल कृष्ण उर्फ चंदन यादव के आवेदन पर पूर्व विधायक पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसमें बताया गया है कि चंदन यादव की शहर के राजेंद्र नगर स्थित कुल तीन कट्ठा जमीन है, जिसमें से एक कट्ठा जमीन को फर्जी तरीके से किसी फर्जी व्यक्ति को रजिस्टार के समक्ष खड़ा कर पूर्व विधायक ने लिखवा दिया. मामले को चित्रगुप्तनगर थाने में कांड संख्या 206/15 में दर्ज किया गया है. इस संबंध में चित्रगुप्तनगर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. इधर पूर्व विधायक ने अपने ऊपर लगाये गये सारे आरोप को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि शुल्क अदा कर उन्होंने जमीन की रजिस्ट्री मसोमात द्रौपदी देवी से करायी है. उन्होंने बताया कि वह उनकी निजी संपत्ति थी, जिसका जमाबंदी कायम है. सीओ द्वारा एलपीसी निर्गत किया गया है. सभी कागजातों की जांच करने के बाद सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य देकर जमीन व मकान की खरीदारी की गयी है. यह सिविल का मामला है. कोई व्यक्ति सक्षम न्यायालय जा सकता है. चित्रगुप्तनगर पुलिस द्वारा अधिकार का दुर उपयोग किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन