29 राजस्व गांवों को मिलेगी योजना की राशि

Published at :04 Apr 2015 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
29 राजस्व गांवों को मिलेगी योजना की राशि

स्वच्छ व निर्मल बनेगा गांवबेलदौर. प्रखंड क्षेत्र के 29 राजस्व गांवों को वित्तीय वर्ष 14-15 की ग्रामीण स्वच्छता एवं पोषण मद की राशि अतिशीघ्र उपलब्ध करायी जायेगी. इसकी जानकारी पीएचसी के बीएचएम अशोक यादव ने दी. उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 13-14 की राशि ग्रामीण स्वास्थ्य व स्वच्छता समिति द्वारा खर्च नहीं किये जाने के […]

विज्ञापन

स्वच्छ व निर्मल बनेगा गांवबेलदौर. प्रखंड क्षेत्र के 29 राजस्व गांवों को वित्तीय वर्ष 14-15 की ग्रामीण स्वच्छता एवं पोषण मद की राशि अतिशीघ्र उपलब्ध करायी जायेगी. इसकी जानकारी पीएचसी के बीएचएम अशोक यादव ने दी. उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 13-14 की राशि ग्रामीण स्वास्थ्य व स्वच्छता समिति द्वारा खर्च नहीं किये जाने के कारण राशि लैप्स हो गयी. जबकि 14-15 वर्ष की राशि भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है. समिति के अध्यक्ष सह संबंधित पंचायत के मुखिया व सचिव संबंधित एएनएम गठित निगरानी समिति के वार्ड सदस्य, पोषक क्षेत्र की सहायिका, आशा कार्यकर्ता व स्वयं सहायता समूह के सदस्य की निगरानी में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी कार्यों में उक्त राशि को खर्च करेंगे. उन्होंने बताया कि प्रत्येक राजस्व ग्राम को 6682 रुपये वर्षवार उपलब्ध करायी जा रही है. इसमंे सर्वाधिक राशि चार राजस्वग्राम के कुर्बन पंचायत को दी जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन