चोरी की बाइक के साथ शिक्षक गिरफ्तार

खगड़िया: चोरी की बाइक खरीद कर चढ़ना एक शिक्षक को महंगा पड़ गया. चोरी की बाइक के साथ पुलिस ने मधेपुरा जिले के आलमनगर थाना क्षेत्र के बढ़ौना गांव निवासी शिक्षक मनोज यादव को गिरफ्तार किया है. एएसपी रवि रंजन ने प्रेस कांफ्रेंस कर चित्रगुप्त नगर थाना में बताया कि बाइक चोरी करने के मुख्य […]
खगड़िया: चोरी की बाइक खरीद कर चढ़ना एक शिक्षक को महंगा पड़ गया. चोरी की बाइक के साथ पुलिस ने मधेपुरा जिले के आलमनगर थाना क्षेत्र के बढ़ौना गांव निवासी शिक्षक मनोज यादव को गिरफ्तार किया है. एएसपी रवि रंजन ने प्रेस कांफ्रेंस कर चित्रगुप्त नगर थाना में बताया कि बाइक चोरी करने के मुख्य सरगना के निशानदेही पर 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. साथ ही चोरी की नौ बाइक को बरामद किया गया है.
उन्होंने बताया कि बीते 24 मार्च को गोगरी के बैंक परिसर से एक स्पलेंडर बाइक की चोरी हो गयी थी. चोरी की सूचना मिलने के बाद टीम गठित कर छापेमारी शुरू की गयी थी. छापेमारी शुरू होते ही कोर्ट परिसर में संदिग्ध अवस्था में घूम रहे चार युवक को मास्टर की (चाबी) के साथ गिरफ्तार किया गया था. वैसा पंचायत पूर्व मुखिया भोगी यादव का पुत्र रंजीत यादव इस गिरोह का सरगना बताया जा रहा है. जिले की पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले एक बड़े गिरोह का खुलासा किया है. पुलिस ने इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि इन्हीं लोगों के निशानदेही पर विभिन्न थाना क्षेत्र से नौ बाइक को भी जब्त किया गया है.
एएसपी ने बताया कि सभी थाना को एलर्ट कर दिया गया था और गिरफ्तार बाइक चोर से पूछताछ के आधार पर अन्य छह लोगों को भी गिरफ्तार किया गया. मास्टर माइंड मड़ैया थाना क्षेत्र के वैसा गांव निवासी रंजीत यादव के साथ जंगली यादव, दिलीप यादव, नीरज यादव, मो क्यूम, ललन चौधरी, गंगा राम यादव, राकेश कुमार, हर्ष बर्धन, गौतम कुमार व मनोज यादव को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया जाता है कि ये सभी लोग बाइक की चोरी कर दूसरे जिले में इसकी बिक्री कर दिया करते थे. एएसपी ने बताया कि बाइक गिरोह का अंतर जिला में कारोबार होता था. रंजीत यादव के साथ दिलीप, जंगल व नीरज बाइक की चोरी की घटना को अंजाम देता था और अन्य जिला के लोगों को बेच देता था. जिसमें शिक्षक मनोज कुमार को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया था. उन्होंने बताया कि इस अभियान में इंस्पेक्टर यूएसपी सिंह, चित्रगुप्त नगर थानाध्यक्ष रंजीत रजक, बेलदौर थानाध्यक्ष कपिलदेव यादव, एसआइ मनीष कुमार, टाइगर मोबाइल अरुण, राजीव, शाहनवाज आदि ने अहम भूमिका निभायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










