केंद्रीय राज्य मंत्री का कांग्रेसियों ने फूंका पुतला

Published at :02 Apr 2015 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
केंद्रीय राज्य मंत्री का कांग्रेसियों ने  फूंका पुतला

फोटो है 8 मेंकैप्सन- पुतला दहन करते कांग्रेसी कार्यकर्ताखगडि़या. केंद्रीय राज्य मंत्री गिरीराज सिंह द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के विरुद्ध दिये गये अभद्र बयान के विरोध में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने गिरीराज सिंह का स्टेशन चौक पर पुतला दहन किया. पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष कुमार भानु प्रताप ने किया. कांग्रेसी कार्यकर्ताओं […]

विज्ञापन

फोटो है 8 मेंकैप्सन- पुतला दहन करते कांग्रेसी कार्यकर्ताखगडि़या. केंद्रीय राज्य मंत्री गिरीराज सिंह द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के विरुद्ध दिये गये अभद्र बयान के विरोध में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने गिरीराज सिंह का स्टेशन चौक पर पुतला दहन किया. पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष कुमार भानु प्रताप ने किया. कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय राज्य मंत्री के विरोध में नारे लगाते हुए नगर का भ्रमण किया. कांग्रेसियों ने नगर पालिका रोड, स्टेशन रोड, सागर मल चौक, मेन रोड, थाना रोड होते हुए राजेंद्र चौक, सागर मल चौक, मेन रोड होते हुए राजेंद्र चौक पहुंचा, जहां जुलूस सभा में तब्दील हो गयी. सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री पासवान ने कहा कि गिरीराज सिंह के बयान महिलाओं के साथ अभद्र टिप्पणी है. उन्होंने कहा कि महिलाओं के मर्यादा के खिलाफ बयान देने वाले नेता भाजपा की छवि दिखा रही है. वहीं सभा को प्रमंडलीय अध्यक्ष सुजय कुमार, जिला उपाध्यक्ष कुमोद कुमार,मनोज कुमार मिश्र, अर्जुन स्वर्णकार, प्रीति वर्मा, बुद्धन शर्मा, अरुण कुमार, प्रकाश मिश्रा, कुंदन कुमार सिन्हा, सूर्य नारायण वर्मा आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन