मनरेगा योजना में फंसी डाक विभाग की करोड़ों की राशि

Published at :02 Apr 2015 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
मनरेगा योजना में फंसी डाक विभाग की करोड़ों  की राशि

प्रतिनिधि, खगडि़या मनरेगा योजना में डाक विभाग की करोड़ों रुपये फंसी हुई है. जानकार बताते हैं कि केंद्र सरकार द्वारा इस योजना की राशि का आवंटन नहीं किये जाने के कारण ही डाक विभाग का पैसा फंस गया है. आरटीआइ के तहत मिली जानकारी के मुताबिक खगडि़या व बेगूसराय जिले में डाक विभाग का एक […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, खगडि़या मनरेगा योजना में डाक विभाग की करोड़ों रुपये फंसी हुई है. जानकार बताते हैं कि केंद्र सरकार द्वारा इस योजना की राशि का आवंटन नहीं किये जाने के कारण ही डाक विभाग का पैसा फंस गया है. आरटीआइ के तहत मिली जानकारी के मुताबिक खगडि़या व बेगूसराय जिले में डाक विभाग का एक करोड़ 96 लाख 98 हजार 441 रुपये लंबित है, जिसका भुगतान डाक विभाग को नहीं हुआ है. राशि भुगतान के लिए डाक विभाग द्वारा डीएम से पत्र लिखकर अनुरोध किया गया है. जानकारी के मुताबिक डाक विभाग ने मनरेगा योजना के तहत इतनी राशि का भुगतान तो कर दिया है, लेकिन मनरेगा योजना का ड्राफ्ट बैंक में समायोजन के लिए लंबित है. इस कारण डाक विभाग का राशि फंस गया है. डाक अधीक्षक कार्यालय बेगूसराय ने आरटीआइ के तहत मांगी गयी सूचना के आलोक में उक्त जानकारी दी है. साथ ही यह भी बताया गया है कि बैंक ड्राफ्ट के समायोजन के लिए डीएम को लिखा गया है. फिलहाल लंबित राशि की वसूली नहीं हो पायी है. विभाग द्वार प्रयास की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन