आरटीपीएस कार्यालय में छात्रों की भीड़

अलौली. आठवें वर्ग पास करने वाले छात्र -छात्राओं को प्रखंड परिसर में जाति, आवासीय, प्रमाण पत्र लेने के लिए आवेदन पत्र भरते देखे जा रहे हैं. जिस कारण आरटीपीएस कार्यालय में पिछले सप्ताह से स्कूली बच्चों की भीड़ बढ़ी हुई है. आवेदन पत्र भरते तिलक नगर गांव के छात्र आनंद कुमार ने बताया कि हाइस्कूल […]
अलौली. आठवें वर्ग पास करने वाले छात्र -छात्राओं को प्रखंड परिसर में जाति, आवासीय, प्रमाण पत्र लेने के लिए आवेदन पत्र भरते देखे जा रहे हैं. जिस कारण आरटीपीएस कार्यालय में पिछले सप्ताह से स्कूली बच्चों की भीड़ बढ़ी हुई है. आवेदन पत्र भरते तिलक नगर गांव के छात्र आनंद कुमार ने बताया कि हाइस्कूल के नवम् वर्ग के नाम लिखाने के समय जाति, आवासीय प्रमाण पत्र लिया जाता है. इसलिए पूर्व से ही हमलोग प्रमाण पत्र बनाने में जुटे है. हाइस्कूल अलौली के एचएम मिथिलेश कुमार ने बताया कि प्रमाण पत्र में जाति, आवासीय की कोई परेशानी नहीं है. स्थानांतरण प्रमाण पत्र पर ही नामांकन ली जानी है. बाद में जाति संबंधी स्पष्टता के लिए प्रमाण पत्र की जरूरत हो सकती है. वहीं उपस्थित कुछ छात्रों ने बताया कि प्रखंड में कई हाइस्कूल है, जहां कहा जाता है कि नामांकन के समय जाति, आवासीय प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य है. उक्त बाबत आरटीपीएस कार्यालय के पास छात्र व छात्राओं को दिन भर लाइन में खड़ा होकर परेशान होते देखे जा रहे है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










