विद्युत चोरी का मामला दर्ज

खगडि़या. विद्युत चोरी के आरोप में तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्र्ज करायी गयी है. विद्युत विभाग के एसडीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि टोका लगाकर विद्युत चोरी करने वाले उत्तरी भदास गांव निवासी नीरज कुमार के विरुद्ध 46 हजार 642 रुपया जुर्माना किया गया है. साथ ही उनके विरुद्ध मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज […]
खगडि़या. विद्युत चोरी के आरोप में तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्र्ज करायी गयी है. विद्युत विभाग के एसडीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि टोका लगाकर विद्युत चोरी करने वाले उत्तरी भदास गांव निवासी नीरज कुमार के विरुद्ध 46 हजार 642 रुपया जुर्माना किया गया है. साथ ही उनके विरुद्ध मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. उन्होंने बताया कि कनीय विद्युत अभियंता सुकीर्ति रंजन के आवेदन पर चौथम थाना में विद्युत चोरी के आरोप में कैथी गांव निवासी अशोक पोद्दार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. एसडीओ ने बताया कि कनीय अभियंता राजा कुमार के द्वारा मोरकाही थाना में मो इम्तियाज के विरुद्ध विद्युत चोरी के विरोध में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










