आंगनबाडी ,पीडीएस व पैक्स गोदाम की जांच में बीडीओ ने पाया अनियमितता

बेलदौर. प्रखंड क्षेत्र के बोबिल गांव में बीडीओ ने बुधवार को जांच के दौरान दो आंगनबाडी केन्द्र ,दो पीडीएस की दुकान एवं एक पैक्स गौदाम की जांच की. बीडीओ अमरेन्द्र कुमार सिन्हा के जांच के दौरान कई तरह की अनियमितता उजागर हुई. जानकारी के अनुसार हनुमाननगर गांव में पैक्स गोदाम की जांच की गयी तो […]
बेलदौर. प्रखंड क्षेत्र के बोबिल गांव में बीडीओ ने बुधवार को जांच के दौरान दो आंगनबाडी केन्द्र ,दो पीडीएस की दुकान एवं एक पैक्स गौदाम की जांच की. बीडीओ अमरेन्द्र कुमार सिन्हा के जांच के दौरान कई तरह की अनियमितता उजागर हुई. जानकारी के अनुसार हनुमाननगर गांव में पैक्स गोदाम की जांच की गयी तो पैक्स द्वारा खरीद की हुई धान मंे गड़बड़ी पायी गयी. इस संदर्भ में पैक्स अध्यक्ष ने बीडीओ को खरीदगी धान को अन्यत्र रखने की बात कही गयी. लेकिन इनके इस लीपापोती जबाब से बीडीओ असंतुष्ट थे. इसके बाद बीडीओ ने गांव के केन्द्र संख्या 52 एवं 176 की जांच की. जिसमे बच्चों की उपस्थिति काफी कम पायी गयी. बीडीओ ने संबंधित सेविका व सहायिका को सख्त हिदायत देते हुऐ बच्चो की उपस्थिति बढ़ाने का निर्देश दिया एवं समय सारिणी का सख्ती से पालन करते हुऐ मेनू के अनुसार पोष्टिक आहार देने एवं केन्द्र के आस पास साफ सफाई रखने का निर्देश दिया. जबकि पीडीएस दुकानों मंे हनुमाननगर के रामखेलावन गुप्ता एवं बोबिल मे अंजुला देवी के दुकानों का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उजागर हुई. अनियमितता को लेकर बीडीओ ने कड़ी फटकार लगाते हुए इसमें सुधार करने की हिदायत दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










