दंगल प्रतियोगिता में खगडि़या के लाल ने किया कमाल

Published at :01 Apr 2015 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
दंगल प्रतियोगिता में खगडि़या के लाल ने किया कमाल

सिराज व राजदेव ने मारी बाजीपसराहा. परबत्ता प्रखंड के महद्दीपुर गांव में चैती दुर्गापूजा समिति द्वारा चार दिवसीय अखिल भारतीय दंगल प्रतियोगिता के तीसरे दिन खगडि़या के पहलवानों ने उत्तरप्रदेश को हरा दिया. उल्लेखनीय है कि चार दिवसीय दंगल प्रतियोगिता में जहां खगडि़या माड़र के पहलवान सिराज ने बनारस के पहलवान को शानदार कुश्ती मार […]

विज्ञापन

सिराज व राजदेव ने मारी बाजीपसराहा. परबत्ता प्रखंड के महद्दीपुर गांव में चैती दुर्गापूजा समिति द्वारा चार दिवसीय अखिल भारतीय दंगल प्रतियोगिता के तीसरे दिन खगडि़या के पहलवानों ने उत्तरप्रदेश को हरा दिया. उल्लेखनीय है कि चार दिवसीय दंगल प्रतियोगिता में जहां खगडि़या माड़र के पहलवान सिराज ने बनारस के पहलवान को शानदार कुश्ती मार कर जहां दर्शकों से भर पूर आशीर्वाद दिया. वहीं मानसी थाना क्षेत्र के रोहियार के राजदेव यादव ने मोनू पहलवानों आगरा को हराया दिया. वहीं चैती दुर्गा महद्दीपुर अरवाड़ा के पुराने पहलवान लालजी बनारस व सुजीत पहलवान मध्य प्रदेश के बीच बराबरी का मुकाबला रहा. वहीं अखाड़ा संचालन नगीना सिंह, जवाहर सिंह ने बताया कि अखाड़ा के आयोजन से क्षेत्र के युवाओं को इस कुश्ती खेल के प्रति आकर्षित किया जा रहा है, जिससे यहां के युवा भी दूसरे प्रदेश में जाकर अपने दम को दिखा सकें. वहीं इस मौके पर मेला सचिव राजेंद्र सिंह, अध्यक्ष परमानंद सिंह, कोषाध्यक्ष चंद्रदेव प्रसाद सिंह, सुरेंद्र बाबू, कन्या मध्य विद्यालय के प्रधान दीपक कुमार आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन