प्रशिक्षण में शिक्षकों को मिल रही मानसिक विकास की जानकारी

Published at :01 Apr 2015 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
प्रशिक्षण में शिक्षकों को मिल रही मानसिक विकास की जानकारी

फोटो है 12 में कैप्सन : प्रशिक्षण देते प्रशिक्षक खगडि़या. बीआरसी बलुवाही में चल रहे 30 दिवसीय गैर आवासीय पल्लव प्रशिक्षण के 14वें दिन बुधवार को प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षुओं को शिक्षण व बाल मनोविज्ञान के अंतर्गत बच्चों के विकास की चारों अवस्थाओं की जानकारी दी गयी. उन्होंने बताया कि स्कूल बच्चे की दुनिया में […]

विज्ञापन

फोटो है 12 में कैप्सन : प्रशिक्षण देते प्रशिक्षक खगडि़या. बीआरसी बलुवाही में चल रहे 30 दिवसीय गैर आवासीय पल्लव प्रशिक्षण के 14वें दिन बुधवार को प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षुओं को शिक्षण व बाल मनोविज्ञान के अंतर्गत बच्चों के विकास की चारों अवस्थाओं की जानकारी दी गयी. उन्होंने बताया कि स्कूल बच्चे की दुनिया में सीख लेने की पहली सीढ़ी नहीं होती है. बल्कि यह सीख लेने का अगला पड़ाव होता है. बच्चों को सिखाने के लिए ऐसा वातावरण तैयार करना होगा जिनसे बच्चे आसानी से सिखे और उसमें सिखने की स्वाभाविक इच्छा शक्ति व दक्षता विकसित हो सकें. बच्चों को विद्यालय के रूटीन वातावरण से निकाल कर विषय वस्तु पर आधारित बहुत सी बातें सिखायी जा सकती है. एक शिक्षक सुगम कर्ता के रुप में सिखने-सिखलाने की प्रक्रिया में सफल हो सकते है. प्रशिक्षक के रुप में अर्जुन प्रसाद सिंह, शंकर मोची और दुर्गेश चंद्र त्रिनेशम उपस्थित थे. प्रखंड समन्वयक कमलजीत चौधरी ने प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षकों द्वारा बताये गये सिखलाने के गुर रहस्यों को प्रशिक्षुओं द्वारा आत्मसात करने की बात कहीं गयी. प्रशिक्षु के रुप में इंद्रदेव पंडित, भवेश कुमार, वीरेंद्र कुमार वर्मा, हिना फिरदौश ,रोजी, रुपम आदि उपस्थिति थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन