भाजपा प्रखंड अध्यक्ष बने सांसद प्रतिनिधि, स्वागत

फोटो है 10 में कैप्सन : प्रेस वार्ता करते सुनील चौधरी खगडि़या. सदर प्रखंड के भाजपा अध्यक्ष को सांसद चौधरी महबूब अली कैसर ने सदर प्रखंड का सांसद प्रतिनिधि मनोनीत किया है. उनके मनोनयन पर बुधवार को स्थानीय एक होटल में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया. भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश प्रसाद ने […]
फोटो है 10 में कैप्सन : प्रेस वार्ता करते सुनील चौधरी खगडि़या. सदर प्रखंड के भाजपा अध्यक्ष को सांसद चौधरी महबूब अली कैसर ने सदर प्रखंड का सांसद प्रतिनिधि मनोनीत किया है. उनके मनोनयन पर बुधवार को स्थानीय एक होटल में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया. भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश प्रसाद ने बताया कि सांसद चौधरी महबूब अली केसर के द्वारा सांसद प्रतिनिधि के रुप में भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष सुनील चौधरी को नियुक्त किया गया है. मानवीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को आर्थिक स्थिति व सामाजिक समरसमा को सांसद श्री चौधरी आम जन तक पहुंचने के लिए प्रतिबद्ध है. वहीं श्री सुनील को प्रतिनिधि बनाने पर जिला व प्रखंड में आम जन की समस्या का त्वरित समाधान किया जायेगा. इस मौके पर भाजपा महामंत्री शत्रुधन भगत, रविश चंद्र , लोजपा जिलाध्यक्ष कपिलदेव यादव, लोजपा महामंत्री अरविंद स्वर्णकार, भाजपा नगर अध्यक्ष जितेंद्र यादव, भाजपा नेता बाबूलाल शौर्य, प्रखंड महामंत्री दिलीप सिंह, प्रखंड मंत्री पवन कुमार सिंह, कमलेश सिंह, गोगरी प्रखंड अध्यक्ष अरुण सिंह, पंचायत अध्यक्ष मथुरापुर विनोद सिंह, किसान मोरचा के प्रदेश सदस्य अर्जुन शर्मा आदि लोगों ने सांसद के इस निर्णय का सराहना किया. जबकि सांसद प्रतिनिधि श्री सुनील चौधरी ने कहा कि मेरे ऊपर जो दायित्व सौंपा गया है उसे पूरा करूंगा. वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद प्रतिनिधि बनाये जाने पर उन्हें बधाई दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










