स्कूल रंगरोगन की राशि हजम कर गये हेडमास्टर

फोटो है 1 में कैप्सन : स्कूल का दृश्य महेशखूंट. सीआरसी मिडिल स्कूल,पकरैल के पूर्व हेडमास्टर भोला प्रसाद सिंह द्वारा स्कूल के भवन के रंग -रोगन की राशि गबन कर लिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. ग्रामीणों ने इसकी जांच की मांग शिक्षा विभाग के अधिकारियों से की है. ग्रामीणों ने बताया कि […]
फोटो है 1 में कैप्सन : स्कूल का दृश्य महेशखूंट. सीआरसी मिडिल स्कूल,पकरैल के पूर्व हेडमास्टर भोला प्रसाद सिंह द्वारा स्कूल के भवन के रंग -रोगन की राशि गबन कर लिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. ग्रामीणों ने इसकी जांच की मांग शिक्षा विभाग के अधिकारियों से की है. ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल में गत पांच साल से रंग-रोगन का कार्य नहीं करवाया गया है. जबकि विभाग की ओर से स्कूल में स्वच्छता पर एचएम को ध्यान देने के निर्देश दिया गया है, लेकिन एचएम के मनमानी के कारण आज भी स्कूल किसी प्राइमरी स्कूल से कम नहीं हैं. ग्रामीणों ने बताया कि जब से भोला प्रसाद सिंह ने एचएम पद पर कार्यरत हुए स्कूल कि विधि व्यवस्था में गिरावट आ गया. उन्होंने ने स्कूल के विकासत्मक कार्य में दिलचस्पी नहीं दिखाया. एसडीजी, एमआर लाउडी स्पीकर कि राशि एचएम पर गबन का आरोप ग्रामीणों ने लगाया. एमडीएम किचन रूम के पास चपानल कि फर्श टूटने से पानी पाइप के अंदर ही चला जाता है. उसी चापाकल पर एमडीएम के वर्तन सफाई करने सहित बच्चे भी पानी पीते है. किचन रूम के बगल में बने शौचालय भी रख रखाव के कारण अक्सर गंदा पड़ा रहता है. स्कूल कि विधि व्यवस्था में सुधार के लिए ग्रामीणों की उम्मीद एचएम समसाद अली पर थी लेकिन उम्मीद पर पानी फिरता नजर आ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










