जन संवाद कार्यक्रम नौ को रणखेत में

Published at :28 Mar 2015 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
जन संवाद कार्यक्रम नौ को रणखेत में

फोटो है 4 मेंकैप्सन- संबोधित करते नगर सभापति मनोहर यादवखगडि़या. माड़र के रणखेत में युवा शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद पप्पू यादव का जन संवाद कार्यक्रम होगा. नगर सभापति मनोहर कुमार यादव ने बताया कि जन संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए युवा शक्ति के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर जन संवाद कार्यक्रम की जानकारी […]

विज्ञापन

फोटो है 4 मेंकैप्सन- संबोधित करते नगर सभापति मनोहर यादवखगडि़या. माड़र के रणखेत में युवा शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद पप्पू यादव का जन संवाद कार्यक्रम होगा. नगर सभापति मनोहर कुमार यादव ने बताया कि जन संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए युवा शक्ति के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर जन संवाद कार्यक्रम की जानकारी दे रहे हैं. सांसद पप्पू यादव 9 अप्रैल को दोपहर में जन संवाद कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रण खेत पहुंचेंगे. युवा शक्ति के जिलाध्यक्ष चंदन सिंह ने कहा कि जन संवाद कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गयी है. कार्यक्रम में जिले के साथ साथ अन्य जिले से भी लोग पहुंचेंगे. जन संवाद कार्यक्रम की सफलता को लेकर पंचायत स्तर पर गठित कमेटी को कार्य भार सौंप दिया गया है. यह कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा. सांसद लोगों की समस्याओं को सुनेंगे. मौके पर नगर अध्यक्ष राजीव कुमार, अमीर खान, प्रखंड अध्यक्ष मन्नान, जिला सचिव रविंद्र कुमार पटेल, चंदन चौधरी आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन