गांव की स्थिति की जानकारी लेंगे कमिश्नर

Published at :28 Mar 2015 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
गांव की स्थिति की जानकारी लेंगे कमिश्नर

चौथम. आगामी 30 मार्च को कमिश्नर सुनील कुमार सिंह मां कात्यायनी मंदिर के साथ पौरा गांव के आवागमन की समस्या की जानकारी लेंगे. उक्त बातें लोक गायक सुनील छैला बिहारी ने देते हुए बताया कि आज तक राज नेता व सरकार ने इस इलाके को विकास से दूर रखते हुए टाल मटोल की नीति अपना […]

विज्ञापन

चौथम. आगामी 30 मार्च को कमिश्नर सुनील कुमार सिंह मां कात्यायनी मंदिर के साथ पौरा गांव के आवागमन की समस्या की जानकारी लेंगे. उक्त बातें लोक गायक सुनील छैला बिहारी ने देते हुए बताया कि आज तक राज नेता व सरकार ने इस इलाके को विकास से दूर रखते हुए टाल मटोल की नीति अपना रही है. आज तक राज नेताओं ने इस इलाके के लोगों के साथ वोट की राजनीति का मोहरा बना कर रखा है. दियारा क्षेत्र के विकास की दौर में अहम समस्या सड़कों की रही है. उन्होंने कहा कि वे वोट की राजनीति करने नहीं आये हैं. मैं इस मिट्टी में पला बढ़ा हूं. मेरा भी फर्ज बनता है कि अपने जन्म भूमि की आज जन समस्या से जुड़े सड़क, बिजली गांव गांव पहुंचाये. इसके तहत बदला कोपरिया सड़क, मां कात्यायनी शक्तिपीठ को पर्यटन स्थल का दर्जा सहित गांवों तक बिजली सुविधा की मांग कमिश्नर से की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन