चैती दुर्गा पूजा : परंपरा जारी

परबत्ता. चैती दुर्गा पूजा को लेकर प्रखंड के लगार, खनुआ राका, माधवपुर विष्णुपुर, भरतखंड, महदीपुर समेत कई स्थानों पर प्रतिमा की व कलश स्थापना की गयी है. रामपुर उर्फ रहीमपुर पंचायत अंतर्गत मुजाहिदा गांव में चैती दुर्गा पूजा सामाजिक सौहार्द का भी प्रतीक हैं. गांव के सभी जाति धर्म के लोग इसे मिल जुल कर […]
परबत्ता. चैती दुर्गा पूजा को लेकर प्रखंड के लगार, खनुआ राका, माधवपुर विष्णुपुर, भरतखंड, महदीपुर समेत कई स्थानों पर प्रतिमा की व कलश स्थापना की गयी है. रामपुर उर्फ रहीमपुर पंचायत अंतर्गत मुजाहिदा गांव में चैती दुर्गा पूजा सामाजिक सौहार्द का भी प्रतीक हैं. गांव के सभी जाति धर्म के लोग इसे मिल जुल कर मनाते हैं. मेला आयोजन समिति में सभी धर्मों के लोग शामिल रहने की पुरानी परंपरा बदस्तूर जारी है. मेला के तीन दिनों के दौरान अमीर गरीब का फर्क मिट जाता है. अगले कई वर्षों तक के प्रतिमा निर्माण की जिम्मेदारी पूर्व में ही ली जाती है. गांव के लोग इसे अपने गांव की परंपरा व प्रतिष्ठा से जोड़ कर देखते हैं. हर वर्ष नाटक का मंचन होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










