बिजली से वंचित गांव होंगे जल्द चकाचक: पूनम

खगडि़या. सदर विधायक पूनम देवी यादव नेे विधानसभा में उन सभी बिजली से वंचित गांवों और पंचायतों को बिजली उपलब्ध कराने के लिए तारांकित प्रश्न के माध्यम से मामला उठाया. इसी के आलोक में विभागीय मंत्री ने भदास उत्तरी पंचायत के राजाजान बभनगामा गांव जहां महादलित और अत्यन्त पिछड़ी जाति के तमाम लोग जो आज […]
खगडि़या. सदर विधायक पूनम देवी यादव नेे विधानसभा में उन सभी बिजली से वंचित गांवों और पंचायतों को बिजली उपलब्ध कराने के लिए तारांकित प्रश्न के माध्यम से मामला उठाया. इसी के आलोक में विभागीय मंत्री ने भदास उत्तरी पंचायत के राजाजान बभनगामा गांव जहां महादलित और अत्यन्त पिछड़ी जाति के तमाम लोग जो आज तक बिजली से वंचित हैं के संदर्भ कहा कि टेक्नोफैब इंजीनियरिंग लिमिटेड को जल्द बिजली लगाने का आदेश दिया गया है. सदर विधायक ने कहा कि मध्य रहीमपुर, दक्षिण रहीमपुर एवं माड़र उत्तर पंचायतों को भी बहुत जल्द चकाचक कर दिया जायेगा. सदर विधायक ने निवेदन के माध्यम से खगडि़या माड़र आरईओ पथ का मरम्मत कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने की मांग सरकार से की. उन्होंने महेशखूंट स्थित पीडब्लूडी परिसर को अतिक्रमण मुक्त कराकर चहारदीवारी निर्माण कराने के लिए सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया. उसके साथ ही सदर विधायक ने याचिका के माध्यम से जिले के सभी नि:शक्तों को मुख्यमंत्री सामर्थ्य योजना के अधीन विकलांग स्कूटर उपलब्ध कराने की मांग सरकार से की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










