साईं बाबा के जयघोष के साथ भक्तों ने निकाली शोभा यात्रा

फोटो है 10 में कैप्सन : शोभा यात्रा में शामिल भक्त मानसी. जय साईं राम,जय साईं बाबा इत्यादि नारों एवं जय घोष के साथ मानसी के साईं भक्तों ने शुक्रवार को साईं महोत्सव पर शोभा यात्रा निकाली. सैकड़ों साईं भक्तों ने बाजे-गाजे के साथ हाथ में झंडे लेकर साईं बाबा का जयकार लगाते चल रहे […]
फोटो है 10 में कैप्सन : शोभा यात्रा में शामिल भक्त मानसी. जय साईं राम,जय साईं बाबा इत्यादि नारों एवं जय घोष के साथ मानसी के साईं भक्तों ने शुक्रवार को साईं महोत्सव पर शोभा यात्रा निकाली. सैकड़ों साईं भक्तों ने बाजे-गाजे के साथ हाथ में झंडे लेकर साईं बाबा का जयकार लगाते चल रहे थे. रामजानकी ठाकुरबाड़ी मंदिर के प्रांगण से मानसी जनता हाइस्कूल होते हुए कालीस्थान रोड सहित लोहिया चौक पोस्ट ऑफिस होते हुए मानसी बाजार से एकनियां गांव से लेकर चकहुसैनी शिवमंदिर तक शोभा यात्रा निकाली. शोभा यात्रा को जगह-जगह पर रोक कर लोगों ने साईं की रथ यात्रा की पूजा अर्चना की. जगह जगह यात्रा में निकले भक्तों के लिए जलपान की भी व्यवस्था की गयी थी. बाद में शोभा यात्रा पुन: रामजानकी ठाकुरबाड़ी मंदिर के प्रांगण में पहुंची. साईं भक्तों ने मंदिर में जाकर साईं बाबा की पूजा अर्चना की. भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया. साईं उत्सव को लेकर सुबह से ही भक्त अपने अपने रंग में दिखे. मौके पर साईं समिति के अध्यक्ष डॉ मुकेश कुमार, पप्पु, जयप्रकाश साह, श्यामनंदन साह, पवन कुमार, नीरज सान्याल, पप्पु कुमार, राजेश कुमार, अमित कुमार, कैलाश कुमार, बबलु यादव, दिनेश पोद्दार, गोरख पोद्दार, संतोष कुमार, प्रणव कुमार, राजीव कुमार, डॉ मधुलाल साह, मंगल साह, मिथिलेश साह, शंकर राही, देवाशीष, सुशीला देवी, मंजुला देवी, मालती, अनुराधा सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










