शांतिपूर्ण रहा डेलीगेट चुनाव

Published at :27 Mar 2015 10:03 PM (IST)
विज्ञापन
शांतिपूर्ण रहा डेलीगेट चुनाव

फोटो है 3 मेंकैप्सन- प्रमाण पत्र देते निर्वाचन पदाधिकारी राजेश, खतीबुर्रहमान व हेमंत विजयी घोषित खगडि़या. जिले के बिस्कोमान भवन में डेलीगेट का चुनाव शुक्रवार को संपन्न हो गया. बिस्कोमान के निर्वाचन पदाधिकारी रामचंद्र सिंह ने बताया कि डेलीगेट का चुनाव शांति पूर्ण तरीके से हुआ. पुलिस बल व दंडाधिकारी की उपस्थिति में चुनाव कराया […]

विज्ञापन

फोटो है 3 मेंकैप्सन- प्रमाण पत्र देते निर्वाचन पदाधिकारी राजेश, खतीबुर्रहमान व हेमंत विजयी घोषित खगडि़या. जिले के बिस्कोमान भवन में डेलीगेट का चुनाव शुक्रवार को संपन्न हो गया. बिस्कोमान के निर्वाचन पदाधिकारी रामचंद्र सिंह ने बताया कि डेलीगेट का चुनाव शांति पूर्ण तरीके से हुआ. पुलिस बल व दंडाधिकारी की उपस्थिति में चुनाव कराया गया है. चुनाव के लिए सुबह से ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी थी. इसमें सन्हौली पैक्स अध्यक्ष राजेश कुमार रमण,व्यापार मंडल अध्यक्ष खतीबुर्रहमान तथा सहकारी शीत भंडार के अध्यक्ष हेमंत कुमार ने नामांकन परचा दाखिल किया. नामांकन परचा की स्क्रूटनी के बाद उक्त तीनों लोगों को निर्वाचन पदाधिकारी ने विजयी घोषित किया. निर्वाचन पदाधिकारी ने तीनों डेलीगेट को प्रमाण पत्र दिया. उल्लेखनीय है कि बीते 25 मार्च को नामांकन प्रक्रिया शुरू की गयी थी. नामांकन प्रक्रिया के बाद कुछ अज्ञात लोग नामांकन परचा लेकर फरार हो गये थे. इस कारण चुनाव को रद्द करना पड़ा था. पुन: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नामांकन व निर्वाचन कार्य संपन्न किया गया. राजेश के डेलीगेट बनने पर बीजेपी के जिला प्रवक्ता राजेश सिंह, रविंद्र तांती, कुंदन सहनी, मोइज उद्दीन उर्फ सेठ, पैक्स अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बधाई दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन