पताका से बाजार हुआ गुलजार

Published at :26 Mar 2015 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
पताका से बाजार हुआ गुलजार

फोटो है 18 में कैप्सन : बजरंग के रंग में पटा बाजार बेलदौर. प्रखंड मुख्यालय का मुख्य बाजार रामनवमी को लेकर पताका से पट गया है. गुरुवार को हाट नहीं रहने के बावजूद भी लोगों की भीड़ हनुमानी पताका व पूजा की सामाग्री खरीदने के लिए उमड़ पड़ी. बाजार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ व […]

विज्ञापन

फोटो है 18 में कैप्सन : बजरंग के रंग में पटा बाजार बेलदौर. प्रखंड मुख्यालय का मुख्य बाजार रामनवमी को लेकर पताका से पट गया है. गुरुवार को हाट नहीं रहने के बावजूद भी लोगों की भीड़ हनुमानी पताका व पूजा की सामाग्री खरीदने के लिए उमड़ पड़ी. बाजार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ व अतिक्रमण के कारण लोगों को पांव पैदल चलने में भी परेशानी हुई. खरीदारी कर लौट रहे लोगों को जाम से निजात पाने के लिए घंटे भर इंतजार व साइकिल चोरी का भय सताता रहा है. जिससे लोगों को हर रोज जूझना पड़ता है. बावजूद आज तक अंचल प्रशासन बाजार को अतिक्रमण मुक्त करने का कोई ठोस पहल करना मुनासिब नहीं समझे. त्योहार के समय तो आमलोगों की फजीहत ज्यादा बढ़ जाती है. दुकानदार अपनी सामानों को सड़कों पर बिछाकर बेचते है, जबकि पूर्व से ही अतिक्रमण का शिकार हो 40 फिट सड़क महज 10 फिट सिकुड़ कर रह गयी है, जो त्योहार के मौसम में पगडंडी बन जाती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन