अतिक्रमणकारियों को सीओ ने भेजा नोटिस

फोटो है 5 में कैप्सन : अतिक्रमण की चपेट में है सड़क अलौली. डेरा बथनाहा से वरुआ गांव में अतिक्रमण के कारण सड़क निर्माण कार्य अवरुद्ध है. इसके कारण सीओ ने अतिक्रमणकारियों को नोटिस भेजा है. यह जानकारी सीओ चौधरी वसंत कुमार सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि ग्रामीण मुरारी कुमार, पंकज कुमार, राजीव कुमार, […]
फोटो है 5 में कैप्सन : अतिक्रमण की चपेट में है सड़क अलौली. डेरा बथनाहा से वरुआ गांव में अतिक्रमण के कारण सड़क निर्माण कार्य अवरुद्ध है. इसके कारण सीओ ने अतिक्रमणकारियों को नोटिस भेजा है. यह जानकारी सीओ चौधरी वसंत कुमार सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि ग्रामीण मुरारी कुमार, पंकज कुमार, राजीव कुमार, गिरीश कुमार, विनय कुमार, चंद्रशेखर यादव, टूनटून कुमार आदि ने अतिक्रमण संबंधी लिखित शिकायत की थी, जिसकी प्रति अनुमंडल पदाधिकारी को भी दी गयी थी. उक्त आलोक में अंचल कार्यालय ने त्वरित कार्रवाई के लिए अंचल अमीन द्वारा सड़क की नाम कराया गया. अमीन के प्रतिवेदन पर ग्रामीण रंजीत महतो, सीता देवी, कीटर यादव, अमरजीत यादव, राजकुमार यादव, दीप नारायण यादव,दुर्गा यादव सभी डेरा बथनाहा को खास नोटिस भेजा गया है. नोटिस में कहा गया है कि दो अप्रैल तक अगर सड़क को अतिक्रमण मुक्त नहीं किया गया तो उनलोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










