खगडि़या के सपूत को गांधी मैदान में मिला सम्मान

Published at :25 Mar 2015 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
खगडि़या के सपूत को गांधी मैदान में मिला सम्मान

फोटो 23 में कैप्सन : आइपीएस उपेंद्र प्रसाद सिंहखगडि़या. नक्सल क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए जिले के गंगौर निवासी भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी उपेंद्र प्रसाद सिंह को पटना के गांधी मैदान में पांच सम्मान से नवाजा गया है. सम्मान मिलने की खुशी उनके पैतृक गांव में ग्रामीण धूम-धाम से मना रहे है. […]

विज्ञापन

फोटो 23 में कैप्सन : आइपीएस उपेंद्र प्रसाद सिंहखगडि़या. नक्सल क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए जिले के गंगौर निवासी भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी उपेंद्र प्रसाद सिंह को पटना के गांधी मैदान में पांच सम्मान से नवाजा गया है. सम्मान मिलने की खुशी उनके पैतृक गांव में ग्रामीण धूम-धाम से मना रहे है. जानकारी के अनुसार श्री सिंह फिलवक्त पटना में समादेष्टा के पद पर कार्यरत हैं. उन्होंने नक्सल प्रभावित जिला जमुई के झाझा में कांड संख्या 167/ 14 में फिरौती के लिए अपहृत मजदूरों को छापेमारी के दौरान पुलिस नक्सली मुठभेड़ के पश्चात मजदूरों को सकुशल रिहा कराने के लिए प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया है. वहीं खैरा थाना कांड संख्या 178/14 में गुप्त सूचना के आधार पर तीन नक्सली को जिलेटिन स्टिक व भारी मात्रा में गोला बारूद व विस्फोटक, कारतूस बरामद करने के लिए सम्मानित किया गया. इसी थाना के कांड संख्या 114/ 14 में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई 303 मार्का चार पुलिस राइफल, नक्सलियों सामान की बरामदगी व प्रशिक्षण शिविर को नष्ट करने के लिए सम्मान दिया गया है. वहीं बरहट कांड संख्या 74/14 में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में बम बनाने संबंधित विस्फोटक सामग्री व नक्सली साहित्य की बरामदगी के लिए सम्मानित किया गया है. उल्लेखनीय है कि श्री सिंह को डीजीपी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है. जिससे उनके गांव में जश्न का माहौल है. ग्रामीणों का कहना है कि एक चिराग ने पूरे जिले के नाम को रोशन कर रखा है. लोगों को खुशी है कि उनके बीच के व्यक्ति ने देश सेवा में अपने आपको समर्पित कर रखा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन