फसल लूटे मामले में कार्रवाई नदारद

खगडि़या. गोगरी थाना क्षेत्र के शिशवा गांव के रहने वाली त्रिसिंधा देवी ने एसपी को आवेदन देकर फसल लूट लिये जाने की शिकायत की थी, लेकिन इस मामले में पुलिस ने अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है. बुधवार को पीडि़ता ने एसपी से मिल कर फिर से न्याय की गुहार लगायी है. एसपी […]
खगडि़या. गोगरी थाना क्षेत्र के शिशवा गांव के रहने वाली त्रिसिंधा देवी ने एसपी को आवेदन देकर फसल लूट लिये जाने की शिकायत की थी, लेकिन इस मामले में पुलिस ने अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है. बुधवार को पीडि़ता ने एसपी से मिल कर फिर से न्याय की गुहार लगायी है. एसपी को दिये आवेदन में आवेदन में एक दर्जन लोगों के नाम का खुलासा करते हुए उन्होंने कहा है कि उनके 12 बीघा में लगे फसल की उनलोगों ने लूट कर ली. वहीं उन्होंने बताया है कि विरोध करने पर सभी लोगों ने उनके घर में भी लूट की घटना को अंजाम दिया. जिस दौरान उनके 60 हजार रुपये व कई महत्वपूर्ण सामान भी साथ लेते चले गये. इधर, एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई करने का थानाध्यक्ष को निर्देश दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










