दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक

Published at :25 Mar 2015 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक

फोटो है 19 व 20 में कैप्सन : बैठक करते सीओ व उपस्थित नगर सभापति व उपसभापति व पार्षद खगडि़या. नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनवमी के अवसर पर आयोजित चैती दुर्गापूजा को लेकर नगर थाना में शांति समिति की बैठक हुई. जिसमें सीओ प्रदीप कुमार सिन्हा, थानाध्यक्ष महेश कुमार उपस्थित थे. बैठक में मथुरापुर पंचायत […]

विज्ञापन

फोटो है 19 व 20 में कैप्सन : बैठक करते सीओ व उपस्थित नगर सभापति व उपसभापति व पार्षद खगडि़या. नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनवमी के अवसर पर आयोजित चैती दुर्गापूजा को लेकर नगर थाना में शांति समिति की बैठक हुई. जिसमें सीओ प्रदीप कुमार सिन्हा, थानाध्यक्ष महेश कुमार उपस्थित थे. बैठक में मथुरापुर पंचायत स्थित कमलपुर गांव में आयोजित चैती दुर्गापूजा में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति किये जाने का प्रस्ताव दिया गया. जबकि शहर के हृदय स्थली राजेंद्र चौक पर मेला में उमड़ते भीड़ को देखते हुए महिला पुलिस बल के अलावा पुलिस की प्रतिनियुक्ति करने का भी प्रस्ताव के साथ-साथ शहर में नशेडि़यों पर नजर रखने का निर्णय लिया गया. इसके अलावा शहर में दिवा गश्ती व रात्रि गश्ती में तेजी लाने का भी निर्णय लिया गया. बैठक में नप सभापति मनोहर कुमार यादव, उप सभापति राजकुमार फोगला, विनोद कुमार, पप्पू यादव, रुस्तम अली, राजद के प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद यादव, शेखर पासवान, निर्धन यादव, गोपाल चौरसिया आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन