समृद्ध बिहार के लिए भाजपा सरकार चुने

Published at :25 Mar 2015 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
समृद्ध बिहार के लिए भाजपा सरकार चुने

चौथम. केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव ने बुधवार को प्रखंड के करुआ मोड़ दुर्गा मंदिर परिसर में पार्टी द्वारा आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सशक्त भाजपा ही समृद्ध बिहार की सपना को साकार कर सकता है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता लोकतंत्र, सामाजिक आर्थिक समस्याओं के प्रति गांधीवादी विचार धारा के आधार पर […]

विज्ञापन

चौथम. केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव ने बुधवार को प्रखंड के करुआ मोड़ दुर्गा मंदिर परिसर में पार्टी द्वारा आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सशक्त भाजपा ही समृद्ध बिहार की सपना को साकार कर सकता है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता लोकतंत्र, सामाजिक आर्थिक समस्याओं के प्रति गांधीवादी विचार धारा के आधार पर समता युक्त व शोषण मुक्त समाज की स्थापना की सोच के बल पर भाजपा की जन मानस की सोच भाजपा की सरकार बनने की बन चुकी है. सभा को भाजपा अध्यक्ष रामानुज चौधरी, जिला सदस्यता प्रभारी इंद्रभूषण कुशवाहा, जिला महामंत्री शत्रुधन भगत, बेलदौर विधानसभा के पार्टी प्रभारी सुरेंद्र नारायण पाठक, बेगूसराय जिला प्रभार संजीव क्षत्रीय, परमानंद ठाकुर रविंद्र शर्मा ,मिथलेश गुप्ता, मिथलेश रजक, जिला मंत्री योगेंद्र सदा, भाजपा के युवा जिला अध्यक्ष अश्वनी कुमार, नरेश मंडल, नवीन पाठक, बेचेंद्र नारायण सिंह, प्रवीण सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष अभय कुमार सिंह, मनोज सिंह, सिकंदर शर्मा ने भी संबोधित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन