गोगरी में ब्रॉड बैंड सेवा बदहाल

Published at :25 Mar 2015 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
गोगरी में ब्रॉड बैंड सेवा बदहाल

गोगरी. गोगरी में आये दिन इंटरनेट सेवा लगातार फेल रहती है. उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से गोगरी बीएसएनएल की सेवा चरमरा गयी है. विभागीय उदासीनता के कारण गोगरी में सप्ताह में दो दिन ब्रॉड बैंड की सेवा खराब रहती है. इससे बीएसएनएल उपभोक्ता से लेकर आमलोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता […]

विज्ञापन

गोगरी. गोगरी में आये दिन इंटरनेट सेवा लगातार फेल रहती है. उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से गोगरी बीएसएनएल की सेवा चरमरा गयी है. विभागीय उदासीनता के कारण गोगरी में सप्ताह में दो दिन ब्रॉड बैंड की सेवा खराब रहती है. इससे बीएसएनएल उपभोक्ता से लेकर आमलोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है. बीएसएनएल से सभी विभाग व बैंकों को इंटरनेट सुविधा से जुड़े होने के कारण आम आदमी परेशानी का सामना करना पड़ता है. उपभोक्ता सुमन कुमार सिन्हा ने बताया कि ब्रॉड बैंड की सेवा बदहाल ही रहती है, जिससे इंटरनेट पर होने वाले कई कार्य प्रभावित हो जाते हैं. उन्होंने बताया कि छात्रों को ऑन लाइन आवेदन करने सहित कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है. उन्होंने बताया कि विभाग के इस उदासीन रवैये के कारण उपभोक्ताओं में आक्रोश है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन