प्रांतीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने की अपील

Published at :24 Mar 2015 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
प्रांतीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने की अपील

फोटो है 8 मेंकैप्सन- बैठक में भाग लेते लोजपा कार्यकर्ताप्रतिनिधि, खगडि़याआगामी 27 मार्च को पटना के कृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित होने वाली लोजपा कार्यकर्ताओं का प्रांतीय सम्मेलन को लेकर मंगलवार को लोजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. विद्याधार स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता लोजपा जिलाध्यक्ष कपिलदेव यादव ने की. जिलाध्यक्ष ने उपस्थित […]

विज्ञापन

फोटो है 8 मेंकैप्सन- बैठक में भाग लेते लोजपा कार्यकर्ताप्रतिनिधि, खगडि़याआगामी 27 मार्च को पटना के कृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित होने वाली लोजपा कार्यकर्ताओं का प्रांतीय सम्मेलन को लेकर मंगलवार को लोजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. विद्याधार स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता लोजपा जिलाध्यक्ष कपिलदेव यादव ने की. जिलाध्यक्ष ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को बताया कि केंद्रीय मंत्री सह लोजपा सुप्रीमो राम विलास पासवान के आह्वान पर कृष्ण मेमोरियल हॉल में प्रांतीय सम्मेलन आयोजित होगी. जिसमें प्रदेश स्तर से पंचायत स्तर तक के कार्यकर्ता भाग लेंगे. उन्होंने जिले से भी अधिक से अधिक कार्यकर्ता को पटना चलने का आह्वान किया. वहीं प्रधान महासचिव अरविंद स्वर्णकार एवं दलित सेना के अध्यक्ष विद्यानंद पासवान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोजपा जिले में सभी सीट पर चुनाव लड़ेगी. कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता रतन पासवान ने किया. बैठक में प्रखंड अध्यक्ष पवन पासवान, नवल कुमार, राम विलास कुमार, राजा राम पासवान, सुधा पासवान, रवींद्र पासवान आदि ने भाग लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन