चैति छठ आज अस्ताचल सूर्य को करेंगे अर्घ्य अर्पण

Published at :24 Mar 2015 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
चैति छठ आज अस्ताचल सूर्य को करेंगे अर्घ्य अर्पण

गोगरी. क्षेत्र में नवरात्रा के साथ-साथ चैती छठ को लेकर भी चहल -पहल देखी जा रही है. मंगलवार को जहां बसंती नवरात्र के तहत जहां लोगों ने श्रद्धा व भक्ति के साथ देवी के पांचवें स्कंदमाता की पूजा -अर्चना की. वहीं चैती छठ वर्तियों ने खराना पूजन किया तथा आज बुधवार को अस्ताचलगामी भगवान सूर्य […]

विज्ञापन

गोगरी. क्षेत्र में नवरात्रा के साथ-साथ चैती छठ को लेकर भी चहल -पहल देखी जा रही है. मंगलवार को जहां बसंती नवरात्र के तहत जहां लोगों ने श्रद्धा व भक्ति के साथ देवी के पांचवें स्कंदमाता की पूजा -अर्चना की. वहीं चैती छठ वर्तियों ने खराना पूजन किया तथा आज बुधवार को अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पण करेंगे. क्षेत्र के शिरनियां, भोजुआ,श्री शिरनियां जमालपुर में कई जगहों पर चैती छठ मनाया जाता है. जिसके लिए लोगों द्वारा अपने अपने घरों के पास हीं घाट का निर्माण किया जा रहा है. इधर, नवरात्र को लेकर क्षेत्र के 14 नंबर रोड जमालपुर बाजार स्थित चैती दुर्गा मंदिर में पूजा- अर्चना करने वालों को भीड़ दिखी. वहीं पूजा समिति द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मेला आयोजन की तैयारी की जा रही है. साथ ही मेल के अवसर पर आयोजित हाने वाले कार्यक्रमों को लेकर युवा अपने स्तर से नाटक मंचन व अन्य कार्यक्रमों की तैयारी में जुटे है. मेला समिति के अनिल कुमार ने बताया मेला के दौरान नाटक मंचन के साथ क्विज, डांस प्रतियोगिता व रंगारंग कार्यक्रम आयोजित की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन