वेतनमान की मांग को लेकर अनशन शुरू

खगडि़या. वेतनमान की मांग को लेकर पटना के आर ब्लॉक चौराहा पर आमरण अनशन कर रहे शिक्षक नेता मनीष कुमार सिंह ने समर्थन में जिले के कई नियोजित शिक्षक पटना गये. नियोजित शिक्षक संघ के नेता मनीष कुमार सिंह वेतनमान की मांग को लेकर बीते दो दिन से अनशन पर बैठे है. मनीष के समर्थन […]
खगडि़या. वेतनमान की मांग को लेकर पटना के आर ब्लॉक चौराहा पर आमरण अनशन कर रहे शिक्षक नेता मनीष कुमार सिंह ने समर्थन में जिले के कई नियोजित शिक्षक पटना गये. नियोजित शिक्षक संघ के नेता मनीष कुमार सिंह वेतनमान की मांग को लेकर बीते दो दिन से अनशन पर बैठे है. मनीष के समर्थन में अन्य जिलेे के 21 नियोजित शिक्षकों ने अनशन शुरू कर दिया है. इधर, जिले के नियोजित शिक्षकों ने मांझी सरकार द्वारा दिये गये वेतनमान की स्वीकृति को लागू करने की मांग की है. उल्लेखनीय है कि नियोजित शिक्षकों द्वारा बीते कई माह से समान काम के लिए समान वेतन की मांग कर रहे है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










