शहीद दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

परबत्ता. प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को एआइएसएफ के अध्यक्ष अविनाश कुमार द्वारा भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के शहादत दिवस पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें मनीष कुमार, हितेश कुमार, संजीव कुमार, ओम कुार, प्रियव्रत कुमार, श्री राम, सुजीत आदि ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए बलिदान दिवस के महत्व के बारे में […]
परबत्ता. प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को एआइएसएफ के अध्यक्ष अविनाश कुमार द्वारा भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के शहादत दिवस पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें मनीष कुमार, हितेश कुमार, संजीव कुमार, ओम कुार, प्रियव्रत कुमार, श्री राम, सुजीत आदि ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए बलिदान दिवस के महत्व के बारे में बताया. वहीं ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन के जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सनगही की अध्यक्षता में भी शहीदी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें उपस्थित वक्ताओं में सर्वोत्तम, हेमंत, अविनाश, अजय, मुन्ना, वकील शर्मा, संतोष शामिल थे. इस कार्यक्रम में भी भारत के अमर वीर शहीदों की याद में परिचर्चा का आयोजन किया गया. भारत की आजादी में इनके योगदान की चर्चा करते हुए उनके बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने देने का संकल्प लिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










