किसान बचाओ देश बचाओ विषय पर गोष्ठी

खगडि़या. स्थानीय कोसी कॉलेज हॉस्टल परिसर में सोमवार को आइसा- इनौसा के संयुक्त तत्वावधान में राज्य व्यापी आह्वान पर शहीदे आजम भगत सिंह के 84 वीं शहादत दिवस पर भूमि बचाओं किसान बचाओ देश बचाओ विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया. उक्त अवसर पर शहीदों के तैल चित्र पर पुष्पांजलि व माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि […]
खगडि़या. स्थानीय कोसी कॉलेज हॉस्टल परिसर में सोमवार को आइसा- इनौसा के संयुक्त तत्वावधान में राज्य व्यापी आह्वान पर शहीदे आजम भगत सिंह के 84 वीं शहादत दिवस पर भूमि बचाओं किसान बचाओ देश बचाओ विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया. उक्त अवसर पर शहीदों के तैल चित्र पर पुष्पांजलि व माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गयी. गोष्ठी की अध्यक्षता माले नेता सह आइसा इनौस के प्रभारी किरण देव यादव ने किया. गोष्ठी का उद्घाटन करते हुए वामपंथी विचारक त्रिवेणी प्रसाद ने कहा कि केंद्र सरकार भूमि अधिग्रहण अध्यादेश को सांसद भवन में पारित कर किसान एवं देश पर कुठाराधात किया है. कार्यक्रम में चंद्र देव कुमार, पंकज कुमार, ज्ञान प्रकाश, वचन कुमार, अंजना कुमारी, रंजु कुमारी, रूकमिणी देवी, अंजु कुमारी, उषा देवी, किरण कुमारी, मंचन यादव, बलन यादव, राजेश कुमार, चंद्र शेखर कुमार आदि भूमि किसान देश बचाने हेतु संघर्ष का संकल्प लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










