शिकायत करने के बावजूद भी भवन अधूरा

Published at :23 Mar 2015 10:03 PM (IST)
विज्ञापन
शिकायत करने के बावजूद भी भवन अधूरा

फोटो है 23 में कैप्सन : अधूरा पड़ा है सामुदायिक भवन महेशखंूट. अधिकारी को आवेदन देकर शिकायत करने के बावजूद भी पकरैल पंचायत के चन्द्रवंशीनगर का सामूदायिक भवन अधूरा पड़ा हुआ है. विदित हो कि बीआरजीएफ योजना से लगभग चार लाख रुपया के लागत से बने चार साल पूर्व सामुदायिक भवन ठेकेदार के लपरवाही के […]

विज्ञापन

फोटो है 23 में कैप्सन : अधूरा पड़ा है सामुदायिक भवन महेशखंूट. अधिकारी को आवेदन देकर शिकायत करने के बावजूद भी पकरैल पंचायत के चन्द्रवंशीनगर का सामूदायिक भवन अधूरा पड़ा हुआ है. विदित हो कि बीआरजीएफ योजना से लगभग चार लाख रुपया के लागत से बने चार साल पूर्व सामुदायिक भवन ठेकेदार के लपरवाही के कारण अभी तक अधूरा है. कार्य ढलाई तक किया गया है. सूत्रों के माने तो ठेकेदार द्वारा कार्य से अधिक रुपेया की निकासी कर लिया गया है. यह योजना वर्ष 2010-11 की है. भवन निर्माण में घटिया किस्म के मैटरियल के प्रयोग करने पर बीस सूत्री सदस्य राजेश कुमार सिंह, ग्रामीण रामशरण सिंह चन्द्रवंशी, अमित कुमार सिंह,रामबालक सिंह,पवन कुमार, जितन सिंह, भोला सिंह ललन कुमार, प्रवीण कुमार ठाकुर आदि बताया की ठेकेदार के द्वारा भवन अधूरा रखने कि शिकायत डीएम,बीडीओ,मुखिया आदि को आवेदन दिया गया. आवेदन में कार्य से पंनचानवैं हजार रुपये अधिक निकासी कि भी बात लिखी हुई है. लेकिन अभी तक ठेकेदार पर कोई कार्रवाई नहीं हुआ है. जिससे अधिकारी पर से लोगों का विश्वास समाप्त हो रहा है. घटिया किस्म के मैटरियल के उपयोग से कुछ ही दिनों में भवन का टूटना तय है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन