विधायक ने किया सामुदायिक भवन का शिलान्यास

फोटो है 2 मेंकैप्सन : शिलान्यास करतीं विधायक.खगडि़या. सदर विधायक सह सभापति महिला एवं बाल विकास समिति पूनम देवी यादव ने सदर प्रखंड के उत्तर माड़र पंचायत के बेलौर ग्राम में सीता देवी घर के निकट सामुदायिक भवन का शिलान्यास किया. इस सामुदायिक भवन का निर्माण 10 लाख 48 हजार 700 रुपये की लागत से […]
फोटो है 2 मेंकैप्सन : शिलान्यास करतीं विधायक.खगडि़या. सदर विधायक सह सभापति महिला एवं बाल विकास समिति पूनम देवी यादव ने सदर प्रखंड के उत्तर माड़र पंचायत के बेलौर ग्राम में सीता देवी घर के निकट सामुदायिक भवन का शिलान्यास किया. इस सामुदायिक भवन का निर्माण 10 लाख 48 हजार 700 रुपये की लागत से होगा. इस मौके पर उन्होंने कहा कि खगडि़या विधानसभा के अंतर्गत सभी पंचायत में सड़क व बिजली उपलब्ध कराना मेरी प्राथमिकता है. विधायक ने कहा कि इस गांव में दो पुलिया निर्माण की स्वीकृति दी गयी है, जो 25-25 लाख की लागत से बनायी जायेगी. उन्होंने केंद्र सरकार भूमि अधिग्रहण बिल को काला कानून बताया. मौके पर रामदेव यादव, रामबाबू, यदुनंदन शर्मा, कमलेश्वरी यादव, जयप्रकाश शर्मा, केदार पांडव, प्रकाश शर्मा, धीरेन्द्र शर्मा, सबल यादव, इंजीनियर क्याम उदीन, अलौली जदयू प्रखंड सचिव शंभू गुप्ता आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










