बिहार में नीतीश सरकार फेल : दांगी

फोटो है 5 में कैप्सन : बैठक में उपस्थित रालोसपा कार्यकर्ता खगडि़या. राष्ट्रीय लोक समता पार्टी की बैठक शनिवार को चित्रगुप्त नगर स्थित जिला कार्यालय में आयोजित हुई. इसकी अध्यक्षता अमित कुमार मंटू ने की. इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से पांच अप्रैल को पटना में गांधी मैदान में आयोजित नौजवान महारैली को सफल बनाने […]
फोटो है 5 में कैप्सन : बैठक में उपस्थित रालोसपा कार्यकर्ता खगडि़या. राष्ट्रीय लोक समता पार्टी की बैठक शनिवार को चित्रगुप्त नगर स्थित जिला कार्यालय में आयोजित हुई. इसकी अध्यक्षता अमित कुमार मंटू ने की. इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से पांच अप्रैल को पटना में गांधी मैदान में आयोजित नौजवान महारैली को सफल बनाने व अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की. अखिल भारतीय महात्मा फुले समता परिषद के प्रदेश अध्यक्ष सत्या नंदन दांगी ने कहा कि नीतीश सरकार किसान व नौजवानों की समस्याओं का समाधान करने में विफल हो रही है. धान की खरीद बंद है. खाद्य का कालाबाजारी धड़ल्ले से जारी है. उन्होंने कहा कि महारैली को राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के अलावा पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी संबोधित करेंगे. उसी महारैली में नीतीश सरकार की गिरती व्यवस्था की पोल खोला जायेगा. बैठक में रमेश सिंह दांगी, अभय वर्मा, प्रकाश सिंह, राम शंकर प्रसाद वर्मा, रिजवान आलम, धमेंद्र सिंह, रमेश सिंह, संतोष सिंह, सुरजीत कुमार, चक्रधर प्रसाद चक्रवर्ती, प्रदीप कुमार, इंद्रदेव कुमार, सुमन चौधरी, परमानंद सिंह आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










