दस दिनों से कम मिल रही है बिजली

Published at :21 Mar 2015 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
दस दिनों से कम मिल रही है बिजली

खगडि़या. शहर के दक्षिणी भाग में बसे बिजली उपभोक्ता बिजली की समस्या से जूझने के लिए विवश है. स्थानीय पंकज कुमार गुप्ता, विवेक कुमार, युगल किशोर आदि ने बताया कि विगत दस दिनों से बिजली की आपूर्ति कम होने के कारण लोगों को कई समस्या से जूझना पड़ रहा है. वहीं गरमी के नजदीक आते […]

विज्ञापन

खगडि़या. शहर के दक्षिणी भाग में बसे बिजली उपभोक्ता बिजली की समस्या से जूझने के लिए विवश है. स्थानीय पंकज कुमार गुप्ता, विवेक कुमार, युगल किशोर आदि ने बताया कि विगत दस दिनों से बिजली की आपूर्ति कम होने के कारण लोगों को कई समस्या से जूझना पड़ रहा है. वहीं गरमी के नजदीक आते ही बिजली को किल्लत उत्पन्न हो गयी है. खासकर पानी की समस्या लोगों को ज्यादा सताने लगी है. उपभोक्ताओं ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है. जिससे भीषण समस्या से छुटकारा मिल सकें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन